गुरूवार को भूल कर भी ना करे यह पांच काम

हफ्ते के हर दिन का एक ख़ास महत्व होता है। शास्त्रों में हर दिन का विशेष होता है। सप्ताह के हर दिन के देवता भी निश्चित है। लेकिन इन सभी दिनों में गुरूवार का एक विशेष महत्व होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर के बड़े बुजुर्ग कुछ काम गुरूवार के दिन नहीं करने की सलाह देते है। तो जानिये पांच ऐसे कौनसे काम है जो कि गुरूवार को कतई नहीं करना चाहिए।
शेविंग करना
किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन के स्थान होते है। जो गुरु ग्रह होता है वो इन दोनों ही ग्रहों का कारक होता है। अक्सर ऐसे कुछ काम है जो कि गुरूवार के दिन करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और धन की वृद्धि भी रुक जाती है। धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हो उन सभी के अंदर रुकावट आने लगती है। इसी वजह के कारण गुरूवार को शेविंग करना भी निषेध है। गुरूवार के दिन शरीर के बालों को साफ़ करना गुरूवार के दिन उचित नहीं माना जाता है।
नाख़ून काटना
अगर कोई भी व्यक्ति गुरूवार के दिन नाख़ून काटता है तो उसे धन की हानि हुई थी। अगर कोई ऐसा करता है तो घर के मुखिया की तरक्की कम हो जाती है या फिर बांधित हो जाती है और है और घर में पीड़ा आती है।
ऐसे और भी एस्ट्रोलॉजी टिप्स जानने के लिए क्लिक करे।
बाल धोना
गुरूवार के दिन महिलाओं को हमेशा बाल धोने के लिए मना किया जाता है क्योकि इसके पीछे बहुत ही ख़ास वजह है। महिलाओ की जन्म कुंडली में बृहस्पति को पति का कारक माना जाता है। बृहस्पति ही संतान का कारक होता है। संतान और पति दोनों को बृहस्पति प्रभावित कर सकता है। गुरूवार के दिन बाल धोने से बृहस्पति कमजोर होता है और जिससे बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी होती है।
बाल कटाना
इस दिन बाल धोने भी नहीं चाहिए और साथ में बाल कटवाने भी नहीं चाहिए। अगर कोई महिला गुरूवार के दिन बाल कटवाती है तो इसका गलत असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है और उनकी उन्नति में बाँधा आती है।
पोंछा लगाना
बृहस्पति का प्रभाव हमेशा शरीर पर रहता है। इसी प्रकार से घर पर भी बृहस्पति का प्रभाव उतना ही गहरा रहता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के ईशान कोण का स्वामी गुरु होता है। ईशान कोण को धर्म और शिक्षा की दिशा माना जाता है। अगर गुरूवार को पोछा लगाते है तो घर का ईशान कोण कमजोर होता है। ईशान कोण का मुख्य संबंध परिवार के नन्हे सदस्यों यानी की बच्चों से होता है। साथ ही घर के पुत्र संतान का संबंध भी इसी कोण से होता है। घर के बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है। अत: गुरुवार के दिन उपरोक्त कार्य करने से बचना चाहिए।

Comments (0)